फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the orders of the DM, the promise of not making cuts in the market

डीएम के आदेश पर मंडी में कराई गई कटौती न करने की मुनादी

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the DM, the promise of not making cuts in the market
मैनपुरी। नवीन मंडी में किसानों से नकद भुगतान पर एक प्रतिशत कटौती के मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को मंडी सचिव ने कटौती न किए जाने की मुनादी कराई। कटौती किए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। किसानों से कहा है कि अगर उनसे कटौती की जाती है तो मंडी समिति कार्यालय को अवगत कराएं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में ‘नवीन मंडी : किसानों की कमाई पर लगता है एक प्रतिशत टैक्स’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली को तत्काल कटौती रुकवाने और न मानने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने मंडी में मुनादी कराई। इसमें कहा कि कोई भी आढ़ती नकद भुगतान पर एक प्रतिशत की कटौती न करे, अगर ऐसा किया तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। आदेश सभी आढ़तियों और व्यापारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

----
फूड ग्रेन एसोसिएशन के साथ बैठक
मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने मंगलवार को फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसोसिएशन के दो गुटों के अध्यक्ष उपदेश यादव और अनूप मिश्रा से कहा कि मंडी में नकद भुगतान पर कोई कटौती न की जाए। अगर ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए आढ़ती स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसान करें शिकायत
मंडी में नकद भुगतान के नाम पर आढ़ती कटौती करता है तो किसान मंडी परिसर स्थित मंडी समिति कार्यालय में शिकायत कर सकता है। उनका रुपया वापस दिलाने के साथ आढ़ती पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसान मंडी सचिव के मोबाइल नंबर 8765956755 पर भी शिकायत कर सकते हैं।

---
नवीन मंडी में कटौती के मामले का संज्ञान लिया गया है। मंडी सचिव को आदेशित कर कटौती रुकवाने के लिए आदेश जारी किया गया है। मुनादी भी कराई गई है। अगर किसान से अवैध कटौती होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed