फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the instructions of the DIG, the SP handed over the investigation to the ASP

डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच

Tue, 06 Jul 2021 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the DIG, the SP handed over the investigation to the ASP
कासगंज। सहावर थाने में प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगा महिला आरक्षी द्वारा की गई खुदकुशी की कोशिश के मामले में जांच शुरू हो गई है। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एएसपी को जांच अधिकारी नामित किया है। इस जांच टीम में महिला थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारी अब अग्रिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

सहावर थाने की महिला आरक्षी वैशाली पुंढीर ने सोमवार को फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। थाना प्रभारी राजेश मीणा पर उत्पीड़न का आरोप लगा। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इधर अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने एसपी मनोज सोनकर को निर्देश दिए कि मामले में जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करें और अवगत कराएं। एसपी ने एएसपी आदित्य वर्मा और महिला थाना प्रभारी नीतू यादव की टीम बना दी है। एएसपी के नेतृत्व वाली इस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम दोनों पक्षों से बिंदुवार पूछताछ करेगी। उसके बाद मामले की रिपोर्ट टीम द्वारा एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ट्वीट के बाद और मची खलबली
वैसे तो महिला आरक्षी द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का मेसेज तो सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो रहा था, लेकिन मंगलवार को ट्विटर पर भी यह मामला साझा होने लगा। ट्विटर पर पूरा मामला जानने के बाद ही अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी ने सख्त कदम उठाते हुए जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
महिला आरक्षी द्वारा उठाए गए कदम के मामले में जांच शुरू करा दी है। एएसपी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी की संयुक्त टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed