{"_id":"613d0ba18ebc3eb7343a256f","slug":"on-the-highway-miscreants-robbed-14-thousand-rupees-and-mobile-from-the-businessman-agra-news-agr5071919167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी से 14 हजार रुपये व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी से 14 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। आगरा जयपुर हाईवे पर शनिवार को कराही गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पवन कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। गिरने से घायल व्यापारी से 14 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन में तलाश में जुटी है।
फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां सुशीला देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह वह मां को वह महदउ मोड़ पर छोड़ कर आ रहा था। तभी ग्राम कराही के पास भरतपुर की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिर गया। हादसा मानकर उठा और बाइक लेकर जाने लगा।
आरोप है कि दोबारा मोरी बांध के पास ओवरटेक कर बदमाशों ने फिर से टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद मारपीट की। जेब में रखे 14 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा। पीड़ित ने पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर भी बताया है। एसओ ने बताया कि इसी नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।