फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   on DM directives will be cancel license of Ultrasound Center

डीएम के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का होगा लाइसेंस निरस्त

Thu, 06 Sep 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 06 Sep 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
on DM directives will be cancel license of Ultrasound Center
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी सेल ने ताजनगरी स्थित चंद्रा हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इसमें स्टिंग की रूपरेखा, डमी मरीज के बयान समेत अन्य तथ्य भेजे हैं। डीएम के निर्देश पर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

 
सोमवार को पीसीपीएनडीअी सेल ने ताजनगरी स्थित चंद्रा हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा था। सेल के नोडल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती के मुताबिक डमी मरीज से स्टिंग किया गया। मरीज का अल्ट्रासाउंड कर डॉ. संजना महेश और डॉ. सत्येंद्र चंद्रा ने उसे गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जानकारी दी। अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने के साथ ही चिकित्सक दंपती के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


नोडल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस निरस्त समेत आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी। वहीं भ्रूण लिंग जांच स्टिंग को गलत ठहराते हुए आरोपी चिकित्सक दंपती के समर्थन में फोग्सी और आईएमए का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने स्टिंग को फर्जी बताते हुए साजिशन चिकित्सक दंपती को फंसाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए सचिव डॉ. ओपी यादव ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर पूरे स्टिंग की हकीकत बताई है। इसमें चिकित्सकों को फंसाया गया है। डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में फोग्सी अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. आरएन गोयल, डॉ. अनुपम गुप्ता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed