{"_id":"5960eac94f1c1b02288b4697","slug":"olympic-medalist-sushil-kumar-talk-about-his-retierment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पहुंचे ओलंपियन सुशील कुमार ने कुश्ती से सन्यास पर कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पहुंचे ओलंपियन सुशील कुमार ने कुश्ती से सन्यास पर कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार शनिवार को आगरा पहुंचे। वे यहां वर्ल्ड स्कूल कांबेट गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मीडिया के सामने सुशील ने कहा कि अभी उनका सन्यास लेने का मन नहीं है। वह खुद को साबित करना चाहते हैं। बस देशवासियों से पहले की तरह आशीर्वाद मिलते रहने की दरकार है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पद्मश्री सुशील कुमार ने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से नाम हटाए जाने पर कहा कि आप खेलोगे नहीं तो बाहर नहीं होगे? घर लेटकर मलाई नहीं खानी चाहिए। वह मेहनत करके मलाई खाने वालों में से हैं। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बनाए जाने पर भी उन्होंने खेलते रहने की इच्छा जताई। उनके कोच सतपाल ने भी कहा कि सुशील कुमार अभी नेशनल खेलेंगे। खेलकर दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। खिलाड़ी को भी दावा पेश करना चाहिए।
सुशील कुमार ने मीडिया से कहा कि देश में कुश्ती इस समय सही रास्ते पर है। टीम जबरदस्त है। कामनवेल्थ गेम्स, एशियाड और ओलंपिक सभी में अच्छे प्रदर्शन की संभावना है। टीम को बस दुआएं चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार वर्ल्ड कांबेट गेम्स हो रहे हैं। ये अच्छी शुरुआत है, हम अच्छे रास्ते पर हैं। बच्चों को स्कूल स्तर पर एक्सपोजर मिल रहा है। ओलंपिक में जाने पर झिझक नहीं रहेगी।

स्कूल से ही तैयार होंगे अच्छे खिलाड़ी: सतपाल
सतपाल
- फोटो : अमर उजाला
सुशील कुमार के कोच व पद्मभूषण सतपाल ने कहा कि वर्ष 2016 के ओलंपिक में देश को कुश्ती में पदक नहीं मिला, जरूर कहीं न कहीं कमी रह गई। यह खेल का भी हिस्सा है। वर्ष 2020 के ओलंपिक में देश को पदक मिलेंगे। श्रवण कुमार ने जूनियर एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है।