{"_id":"5d8f47158ebc3e93c633894a","slug":"old-woman-died-in-bull-attack-mainpuri-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां सड़कों पर 'मौत' बनकर घूम रहे आवारा गोवंश, सांड़ के हमले में गई एक और महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सड़कों पर 'मौत' बनकर घूम रहे आवारा गोवंश, सांड़ के हमले में गई एक और महिला की जान
Sat, 28 Sep 2019 05:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में आवारा गोवंश का आतंक थम नहीं रहा है। थाना बेवर क्षेत्र के गांव चनेपुर छबीलेपुर में शनिवार सुबह घर के बाहर महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने कई बार महिला को जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ं
थाना बेवर के गांव चनेपुर छबीलेपुर निवासी बसंती देवी (68) सुबह करीब सात बजे घर के बाहर टहल रहीं थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास लोग लाठी डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
लोगों के पहुंचने से पहले ही सांड़ ने वृद्धा को पटक-पटक कर मार डाला। परिजन वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मैनपुरी: खेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में सांड़ ने पटककर मार डाला

भागने तक का नहीं मिला मौका
सांड़ के हमले से बचने के लिए भी बसंती देवी को मौका मिला। हमले के बाद वो जमीन पर गिर गईं। ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद सांड़ ने उन्हें उठा उठा कर कई बार जमीन पर पटका। अधिक उम्र होने की वजह से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सात दिनों के अंदर सांड़ के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 सितंबर को थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कनेगी निवासी दीनदयाल की पत्नी सुशीला देवी (46) पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। सुशीला खेत से लौट रही थीं।