फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old pension is our right, it should be restored at any cost.

Agra News: पुरानी पेंशन हमारा हक, हर हाल में हो बहाली

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Old pension is our right, it should be restored at any cost.
कासगंज। सिंचाई संघ के लंबित पांच सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत है। आंदोलन के प्रथम चरण में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री और सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री को संबोधित ज्ञापन नलकूप खंड सहायक अभियंता द्वितीय एवं उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली शीघ्र की जाए। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। इसके लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2005 से नियुक्त अंशकालीन नलकूप चालक और सींचपालों की विनियमितीकरण के पूर्व की सेवा पेंशनरी बेनिफिट के लिए अर्ह मानते हुए पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मांगो को भी शीघ्र पूरा किया जाए। पांच सूत्री मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। प्रथम चरण में धरना-प्रदर्शन नलकूप खंड के जनपद कार्यालय पर किया गया है। अब द्वितीय चरण में मंडल अलीगढ़ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed