फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man's pain, son and daughter-in-law threw him out of the house

UP: बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने घर से निकाला... बेटी ने पहुंचाया वृद्धाश्रम; दर्द बयां करते हुए रो पड़ी

Sat, 18 May 2024 09:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 18 May 2024 09:14 AM IST
सार

वृद्धाश्रम में पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला को जब बुजुर्ग मां ने अपनी व्यथा सुनाई तो हर किसी का ह्रदय द्रवित हो उठा। वृद्धा ने बताया कि बेटे और बहू तो उसकी खबर भी नहीं लेते हैं। बेटी कभी-कभी मिलने आती है। 


 

विज्ञापन
Old man's pain, son and daughter-in-law threw him out of the house
वृद्धा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : i STOCK

विस्तार

मैनपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने शुक्रवार को जेल रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में मिले वृद्धों की शिकायतें सुनीं। स्नेहलता ने बताया कि उनके बेटे बहू ने घर से निकाल दिया है। बेटी उनको वृद्धाश्रम में छोड़ गई है। लेकिन वह कभी कभी मिलने जरूर आती है। बेटे और बहू खबर नहीं लेते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वृद्धाश्रम के निरीक्षण में प्राधिकरण सचिव को 90 वृद्ध मौजूद मिले। इनमें 50 महिला और 40 पुरुष शामिल हैं। प्राधिकरण सचिव ने सभी वृद्धों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधीक्षक कमलेश कुमारी तथा केयरटेकर रोजी को वृद्धों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के भोजनालय में बने भोजन को चेक करने के साथ ही वृद्धाश्रम के मीनू को भी देखा।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने वृद्धजन के अधिकारों की उनको जानकारी दी। बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समस्या की शिकायत की जा सकती है। प्राधिकरण द्वारा शिकायत का निराकरण कराया जाएगा। पीएलवी सुरेेंद्र सिंह यादव ने वृद्धजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा-बहू ने तीन दिन से नहीं दिया खाना
 गांव मनिगांव में एक वृद्ध को तीन दिन से पुत्र और पुत्रवधू खाना नहीं दे रहे हैं। परेशान वृद्ध बाबूराम ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनके एक ही बेटा है। उनके पास 12 बीघा खेती है। पुत्र और पुत्रवधू अक्सर उन्हें मारते पीटते हैं। जिस कारण से वह अलग रहते हैं। पुत्र और पुत्रवधू ने उन्हें तीन दिन से खाना नहीं दिया। वह गावं के लोगों से मांग कर खा रहा है। परेशान वृद्ध ने पुलिस से न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed