फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man suffering from fever died in the district hospital

Agra News: बुखार से पीड़ित वृद्ध ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 14 Jul 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Old man suffering from fever died in the district hospital
बुखार से पीड़ित वृद्ध ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन


- सात अन्य को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले में डायरिया के साथ ही बुखार के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं सात अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 355 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बुखार और डायरिया से पीडि़त सात मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर निवासी 70 वर्षीय तेज सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने बृहस्पतिवार को तेज सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान तेज सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ ही सांस की भी दिक्कत थी। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed