{"_id":"664662b8d2656abde10c8be7","slug":"old-man-from-kanpur-crushed-by-goods-train-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117490-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मालगाड़ी से कटा कानपुर का रहने वाला वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मालगाड़ी से कटा कानपुर का रहने वाला वृद्ध
Fri, 17 May 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
बिछिया रोड रेलवे फाटक के पास कानपुर के रहने वाले वृद्ध की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गई। वृद्ध कई वर्ष से मोहल्ला अग्रवाल में बेटी की ससुराल में रह रहा था।
कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी विजय कुमार (55) सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में पुत्री सोनल के यहां रह रहे थे। वह अपनी जीविका चलाने के लिए गोल गप्पे की रेहड़ी लगाते थे। बृहस्पतिवार तड़के वह घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। कुछ देर बाद उनका शव बिछिया रोड रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर दो हिस्सों में कटा मिला।
जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखाया। पुलिस प्रथम दृष्टयता खुदकुशी मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजन की तहरीर के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।