{"_id":"5a4cc1af4f1c1b4f198b49a4","slug":"old-man-beaten-by-people-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने मांगी मदद, लोगों ने कर दिया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने मांगी मदद, लोगों ने कर दिया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
old man beaten
कोहरे के कारण रास्ता भटक कर बरारा गांव में पहुंचना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने बुजुर्ग किसान को चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान को घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिवारीजनों ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का घेराव किया।
थाना मलपुरा के गांव भालरा निवासी भरत सिंह पुत्र तुकमान सिंह किसान हैं। वह अपने खेत गए हुए थे लेकिन सरेशाम ही कोहरा पड़ने के चलते घर आते समय वह रास्ता भटक कर पड़ोसी गांव बरारा पहुंच गए। वहां पर वे एक व्यक्ति के घर जाकर नातिन को आवाज लगा दी। घर से बाहर निकले लोगों ने उन्हें चोर समझकर पिटाई करना शुरू कर दी।
आरोप है कि लोगों ने उनसे उनका नाम-पता भी पूछा सब बताने के बावजूद उन पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी जब घरवालों को लगी, तो वे गांव आए और उन्हें ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना मलपुरा पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनकी तहरीर लेने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण और महिलाओं ने थाना मलपुरा का घेराव कर दिया। एफआईआर दर्ज कराने के लिए लोगों ने हंगामा किया। एसओ ने जांच करके कार्रवाई की बात कहते हुए तहरीर लेकर लोगों को शांत कराया। एसओ मलपुरा रमेश भारद्वाज ने बताया है कि पीड़ित के पुत्र भैंबर सिंह ने मामले में तहरीर दी है। जांच की जा रही है।