फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old couple commits suicide due to financial crisis mathura

मथुराः आर्थिक तंगी में वृद्ध दंपती ने आग लगाकर की आत्महत्या

Sat, 24 Aug 2019 05:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 24 Aug 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
old couple commits suicide due to financial crisis mathura
आग लगाकर दंपती ने की आत्महत्या में जली हुई चारपाई व अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला
जमुनापार के मीरा विहार में एक मकान में रह रहे वृद्ध दंपती ने आग लगाकर जान दे दी। सात साल पहले हुई छोटे बेटे की मौत के बाद से दोनों का कोई सहारा नहीं रह गया था।
विज्ञापन


सही से चल फिर भी नहीं पाते थे। आस-पड़ोस वालों ने कुछ दे दिया तो खा लिया वरना भूखे ही सो जाते थे। बृहस्पतिवार की देर रात को दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
विज्ञापन


रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जमुनापार के मीरा विहार कालोनी की है। शुक्रवार की तड़के करीब पौने चार बजे जब आसपास के लोगों ने कमरे से धुंआ उठते देखा तो सभी दौड़े। लेकिन तब तक रामबाबू (80) पुत्र कन्हैयालाल और उनकी पत्नी राममूर्ति (75) की पूरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के जले हुए शव अगल-बगल बिछीं चारपाई पर पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी करने के बाद दिल्ली में रहने वाली बेटी द्रोपदी और फिरोजाबाद में रहने वाले बड़े बेटे महेश चंद को फोन करके सूचित किया। बेटी और बेटा मथुरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया। 

छोटे बेटे की मौत से टूट चुके थे वृद्ध दंपती
रामबाबू के परिवार की दयनीय स्थिति थी। बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी फिरोजाबाद में करता है। बेटी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है। एक सहारा जरुर छोटा बेटा था, पर वह भी सात साल पहले छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed