मथुराः आर्थिक तंगी में वृद्ध दंपती ने आग लगाकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही से चल फिर भी नहीं पाते थे। आस-पड़ोस वालों ने कुछ दे दिया तो खा लिया वरना भूखे ही सो जाते थे। बृहस्पतिवार की देर रात को दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जमुनापार के मीरा विहार कालोनी की है। शुक्रवार की तड़के करीब पौने चार बजे जब आसपास के लोगों ने कमरे से धुंआ उठते देखा तो सभी दौड़े। लेकिन तब तक रामबाबू (80) पुत्र कन्हैयालाल और उनकी पत्नी राममूर्ति (75) की पूरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी।
दोनों के जले हुए शव अगल-बगल बिछीं चारपाई पर पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी करने के बाद दिल्ली में रहने वाली बेटी द्रोपदी और फिरोजाबाद में रहने वाले बड़े बेटे महेश चंद को फोन करके सूचित किया। बेटी और बेटा मथुरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
छोटे बेटे की मौत से टूट चुके थे वृद्ध दंपती
रामबाबू के परिवार की दयनीय स्थिति थी। बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी फिरोजाबाद में करता है। बेटी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही है। एक सहारा जरुर छोटा बेटा था, पर वह भी सात साल पहले छोड़कर चला गया।