फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old city will not get water for three days

Agra: तीन दिन तक पुराने शहर को नहीं मिलेगा पानी, नोट कर लें ये डेट

Sat, 24 Dec 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

पानी का संकट देखते हुए टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाएगी। इंटरकनेक्शन के काम के बाद ही कोतवाली में नए जोनल पंपिंग स्टेशन का काम शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Old city will not get water for three days
शहर में गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुराने शहर के कोतवाली क्षेत्र, काला महल, मोती कटरा, बेलनगंज, गधा पाड़ा, मान पाड़ा, रोशन मोहल्ला, मंटोला, पीपल मंडी, हींग की मंडी, सदर भट्टी में कल से तीन दिनों तक पानी का संकट झेलना पड़ेगा। आज ही शाम को जलापूर्ति के दौरान तीन दिनों की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। इसके बाद 28 दिसंबर की शाम को ही पानी मिल सकेगा। जल निगम द्वारा 26 से 28 दिसंबर के बीच नए जलाशय के इंटरकनेक्शन के लिए शटडाउन लिया गया है। 

विज्ञापन


जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद्र ने बताया कि  आगरा शहर में आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 के अंतर्गत कोतवाली में स्थित पुराने 1000 किली क्षमता के जोनल पंपिंग स्टेशन के रिप्लेसमेंट के रूप में  नया जोनल पंपिंग स्टेशन निर्मित किया जाना है, जिसके लिए 200 किलो लीटर क्षमता का नया भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। इस वजह से कोतवाली जोनल पम्पिंग स्टेशन में पाइप लाइन शिफ्ट की जानी है।

विज्ञापन

रविवार सुबह से शुरू होगा काम 

 रविवार सुबह 10 बजे से इस काम के लिए इंटरकनेक्शन का काम शुरू किया जाएगा जो 28 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस कारण जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जुड़ी लाइनों पर जलापूर्ति बाधित हो सकती है। इन क्षेत्रों में पानी का संकट देखते हुए टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाएगी। इंटरकनेक्शन के काम के बाद ही कोतवाली में नए जोनल पंपिंग स्टेशन का काम शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed