{"_id":"5f7cb44e8ebc3e9be83ad9f9","slug":"oil-stealing-oil-tanker-tundla-news-agr462457375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े ढाबे पर तेल टैंकरों से चल रहा पेट्रोल चोरी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े ढाबे पर तेल टैंकरों से चल रहा पेट्रोल चोरी का खेल
विज्ञापन
टूंडला में शंकर पुर के पास बंद पड़े ढाबे पर रखे तेल निकालने वाले उपकरण
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद बाईपास रोड पर बंद पड़े ढाबे पर तेल टैंकरों से चल रहे पेट्रोल चोरी के खेल को पुलिस ने पकड़ा है। मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने टैंकर को जब्त कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सप्लाई विभाग एफआईआर कराने की कार्रवाई में लगा है।
मामला शंकरपुर के पास स्थित बंद पड़े एक ढाबे का है। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे करीब इस ढाबे पर एक तेल टैंकर से चार-पांच लोग तेल निकाल रहे थे। इसकी गोपनीय सूचना किसी ने एसओजी टीम को दे दी। सूचना मिलने पर एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने एक तेल टैंकर के चालक-क्लीनर सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
ऐसे में एसओजी टीम ने थाना उत्तर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची उत्तर पुलिस ने घटना क्षेत्र थाना टूंडला बताया। इस पर टूंडला पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैंकर को जब्त करते हुए मौके पर मिले पांचों लोगों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
मामला आपूर्ति विभाग से जुड़ा होने पर सप्लाई इंस्पेक्टर आनंद गौतम को अवगत कराया गया। पुलिस हिरासत में लिए टैंकर चालक नरेंद्र कुमार शुक्ला निवासी लखीमपुर खीरी, व लवकुश कुमार निवासी सीतापुर व एक अन्य क्लीनर है। इसके साथ ही दो लोग स्थानीय हैं।
मामले में अभी पुलिस का कोई रोल नहीं है। सप्लाई विभाग एफआईआर कराएगा तब पुलिस मामले की जांच करेगी।
रामेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला
पकड़े गए तेल टैंकर की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच के उपरांत मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। तब जिलाधिकारी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।
आनंद गौतम, पूर्ति अधिकारी, टूंडला