फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oil mafia manoj goyal hotel sealed in agra after lucknow hotel fire incident

Agra: लखनऊ अग्निकांड के बाद ताजनगरी में तेल माफिया के होटल पर कार्रवाई, अग्निशमन विभाग ने कराया बंद

Sat, 10 Sep 2022 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 09:42 AM IST
सार

लखनऊ के होटल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद अफसर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आगरा में चेकिंग के दौरान तेल माफिया के होटल में अग्निशमन इंतजाम नहीं मिले। इस पर विभाग ने होटल को खाली कराकर ताला लगा दिया। 

विज्ञापन
oil mafia manoj goyal hotel sealed in agra after lucknow hotel fire incident
होटल पर लगाया नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल का जीवनी मंडी स्थित होटल ताज-वे बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहा था। आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को होटल को निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को कर्मचारी से नोटिस भेजा। होटल कर्मी होटल में ठहरे लोगों से कमरे खाली कराकर ताला लगाने के बाद चले गए।

विज्ञापन

 
लखनऊ के होटल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद अफसर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आगरा में 90 होटल बिना आग से सुरक्षा इंतजाम के संचालित होते मिले हैं। इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि होटल ताज-वे में टीम गई थी। होटल मनोज गोयल का बताया गया। 
विज्ञापन


चार मंजिला होटल में एक कर्मचारी मिला, फायर एनओसी नहीं दिखा सका। आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। होटल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। होटल कर्मी को नोटिस रिसीव करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

oil mafia manoj goyal hotel sealed in agra after lucknow hotel fire incident
तेल माफिया के होटल पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

ये मिली कमियां

  • फायर एक्सटिंग्यूशर : मानक के अनुसार नहीं। हौजरील : मानक के अनुसार नहीं।
  • डाउन कमर सिस्टम : नहीं लगा है।
  • छत पर टैंक : 25 हजार लीटर की क्षमता का होना चाहिए।
  • पंप : छत पर टैंक के लिए 900 एलपीएम क्षमता का होना चाहिए।
  • आटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम : जरूरत है।
  • आटोमेटिक स्प्रिंकलर एंड फायर अलार्म सिस्टम : जरूरत है।
  • मैनुअली ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम : जरूरत है।
  • एग्जिट साइनेज : जरूरत है।
  • निकासी की आवश्यकताएं : एक अतिरिक्त फायर एस्केप 1.25 मीटर चौड़ाई का निर्माण कराए जाने की आवश्यकता है। ग्लास खुलने वाले होने चाहिए। निकास मार्ग को अवरोध मुक्त रखा जाए।

500 वर्ग मीटर है प्लाट एरिया

होटल में भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल है। जिसका प्लाट एरिया 500 वर्ग मीटर है। भूतल पर कवर्ड एरिया 450 वर्ग मीटर है। ऊंचाई 14 मीटर है।

नोटिस लेने के लिए फोन पर की थी बात

शुक्रवार दोपहर को अग्निशमन विभाग का कर्मचारी नोटिस देने होटल गया था। कोई कर्मचारी नहीं था। मनोज गोयल का नंबर लेकर बात की। नोटिस चस्पा करके जाने की बात कही। यह सुनकर नोटिस लेने के लिए एक व्यक्ति आया और वह नोटिस रिसीव करके चला गया। बताया गया है कि जिस समय कर्मचारी नोटिस देने पहुंचा। उससे कुछ देर पहले ही होटल में रीवा के छह लोग ठहरे थे। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उनसे होटल खाली कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed