{"_id":"59e4c8674f1c1b65548b7ccd","slug":"oil-and-ghee-seized-in-agra-by-fdsa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधानः कहीं आपके किचन में भी तो नहीं प्रयोग हो रहा ये तेल और घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानः कहीं आपके किचन में भी तो नहीं प्रयोग हो रहा ये तेल और घी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की टीम ने सोमवार को आगरा के नरीपुरा में 9000 लीटर मिलावटी तेल भरा टैंकर और बिना बिल के नारायण ब्रांड के 15 टीन घी के सील किए। जांच के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
एफएसडीए की टीम जगनेर रोड स्थित नरीपुरा में योगेश एंटरप्राइजेज के बाहर टैंकर से तेल खाली होते देखा। ये गोदाम रुई की मंडी निवासी योगेश पुत्र नेमीचंद का है। सहायक आयुक्त खाद्य ने इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि इसमें सेमी रिफाइंड सोयाबीन का तेल है।
ये टैंकर गर्ग ऑयल कंपनी के मालिक खेरागढ़ निवासी दिनेश गर्ग के यहां से आया है। तेल को विशेेषज्ञों ने सूंघा तो इसमें दुर्गंध आ रही थी, रंग भी गहरा लाल था। इसे मानव उपभोग के योग्य नहीं मानते हुए इसे सीज कर दिया। गोदाम के अंदर नारायण ब्रांड के घी के टीन मिले।

ये हुई कार्रवाई
छापा
- फोटो : अमर उजाला
इस पर फर्म का पूरा पता नहीं था। बैच नंबर जांचने के लिए बिल मांगे तो गोदाम स्वामी बिल नहीं दिखा पाया। घी की 15 टीन को सीज कर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने बताया कि टैंकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
इसमें मिलावटी तेल की आशंका पर सीज किया गया है। घी, सरसों का तेल और सोयाबीन तेल के तीन नमूने लिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पांडे, रामचंद्र, सुरेंद्र गौड़, करतार सिंह, अवधेश पाराशर, रामबिहारी सिंह रहे।