फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials do not take farmers' problems seriously

Agra News: किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते अधिकारी

Sun, 24 Sep 2023 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Officials do not take farmers' problems seriously
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते अधिकारी
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की देवी रोड पर बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की रविवार को देवी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है। अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। समस्याओं का समाधान कराने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 18 घंटे की बिजली दी जाए। निजी नलकूपों पर दबाव बनाकर मीटर नहीं लगाए जाएं। घरेलू और नलकूप का समान टैरिफ पर बिल लिया जाए। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की फसल बचाने के लिए शासन और शासन स्तर पर व्यवस्था की जाए। बारिश से फसलों में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। खाद, बीज और दवा की कालाबाजारी रोकी जाए। मंडियों में किसानों से हो रही लूट पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन


राजा ठाकुर ने कहा कि शीतगृह में किसानों के 50 किलो पैकेट की जगह 53 किलो पैकेट की तौल को रोका जाए। किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं की बैठक में किसान प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। ओमकार यादव, रामनरेश शाक्य, सुरेशबाबू, राधेश्याम शाक्य, अनुज यादव, जगदीश मिश्रा, रामपाल चौहान, रामखिलाड़ी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed