फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers stop vector -borne diseases by coordinating among themselves

Agra News: अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों को रोकें

Fri, 29 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Officers stop vector -borne diseases by coordinating among themselves
अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों को रोकें
विज्ञापन

- संचारी रोग नियंत्रण के लिए डीएम ने अंतर्विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने 3 अक्तूबर से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण और 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे दस्तक अभियान की द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक शुक्रवार को की। डीएम ने कहा कि जनपद में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सकी अधिसकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान के दौरान साफ-सफाई, झाडिय़ों के कटान, नालियों में दवा का छिड़काव, जल निकासी के बेहतर प्रबंधन किए जाएं। जिन गांवाें में बुखार से पीड़ित व्यक्ति अधिक हो वहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार के साथ बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाए। नगरीय क्षेत्र में कहीं भी जल-भराव की स्थिति न रहे। जल-भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित अंतराल पर दवा का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ और सीएमस से कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहे। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे। डीएम ने डीआईओएस और बीएसए को आदेशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक विद्यालय में वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाए। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि चूहा-छछूंदर की रोकथाम की प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम राम जी मिश्र, सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, डीआईओएस सुधीर कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed