{"_id":"66da521efa5d324e7808b1c4","slug":"officers-arrived-to-console-the-family-of-the-female-advocate-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120503-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला अधिवक्ता के परिजन को सांत्वना देने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला अधिवक्ता के परिजन को सांत्वना देने पहुंचे अधिकारी
Fri, 06 Sep 2024 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के शव का बृहस्पतिवार की दोपहर में गमगीन माहौल में कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व भोर में महिला अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर सुबह जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, डीएम व एसपी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी सांत्वना देने पहुंचे। यहां डीएम-एसपी ने पति सहित अन्य परिजन को मामले का जल्द खुलासा किए जाने आश्वासन भी दिया। बता दें कि महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार की दोपहर में जिला न्यायालय के मुख्य द्वार से लापता हो गई थीं। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव बुधवार की देर शाम गांव रजपुरा के निकट गोरहा नहर के रेखपुर माइनर में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिवक्ता के पति द्वारा रात में ही पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर डीएम मेधा रूपम ने अनुमति प्रदान कर दी थी। सीएमओ द्वारा दो डॉक्टरों का पैनल भी गठित कर दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार की भोर में करीब 4 बजे कराया गया। रात में अधिवक्ता मोहिनी तोमर के परिजन का इंतजार होता रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव को माधोपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। शव के घर पहुंचने के बाद सुबह ही जिला जज सैयद माऊज बिन आसिम, एडीजे घनेंद्र कुमार, एडीजे सुधाकर राय, डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश कुमार भारती, एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ वीके राणा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सांत्वना देने के लिए घर पहुंचे। यहां सभी ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन