फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Odisha storm Dana has affected Agra Railway Division many trains have been cancelled read full details

UP News: आगरा तक पहुंचा तूफान 'दाना' का असर, कई ट्रेनें की गईं निरस्त; यात्रा से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

Thu, 24 Oct 2024 08:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 08:10 AM IST
सार

तूफान 'दाना' का असर आगरा तक पहुंचा। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गईं हैं। यात्रा से पहले पूरी जानकारी पढ़ लें...

विज्ञापन
Odisha storm Dana has affected Agra Railway Division many trains have been cancelled read full details
आगरा ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में आए तूफान 'दाना' का असर यूपी के आगरा रेल मंडल पर भी पड़ा है। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। रेलवे के पूर्व तटीय रेलवे जोन से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें से कई ट्रेनें आगरा से होकर भी गुजरती हैं। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को, विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को, भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को और निजामुद्दीन-पुरी एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 18477 पुरी- ऋषिकेश एक्सप्रेस और 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 08475 पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को और पुरी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 अक्तूबर को नहीं चलेगी। बुधवार को पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस निरस्त हो गई है। इसके चलते पुरी से चलकर आगरा कैंट आने वाली उत्कल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को नहीं आएगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार को निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed