{"_id":"5e6522858ebc3eebb8444290","slug":"odf-drive-fail-in-mainpuri-mainpuri-news-agr433021884","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत घर की अफसर नहीं कर रहे इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत घर की अफसर नहीं कर रहे इज्जत
विज्ञापन
08एमएनपी-13-शहर के आगरा रोड राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित शौचालय पर अवैध कब्जा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारत में स्वच्छ भारत को लेकर बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इस अभियान को पलीता लगाने में लगे हैं। खुले में शौच को रोकने के लिए बने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में ताले लटका दिए हैं और जो शौचालय खुले हैं, उनमें भी गंदगी इतनी कि उपयोग करना तो दूर उनमें प्रवेश करना तक असंभव है। ऐसे में लोगों को शौच के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन न तो जिला प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है और न ही पालिका प्रशासन
दृश्य: एक
आगरा रोड नवीन गल्ला मंडी यहां बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोगों का आना जाना रहता है। गेट संख्या एक पर स्थित शौचालय में गंदगी थी। इसके अतिरिक्त यहां एक दुकानदार ने कब्जा भी कर रखा है जो पास में ही दुकान लगाकर खुले में सामान बेचता है।
दृश्य: दो
नवीन गल्ला मंडी गेट नंबर दो पर बने शौचालय में हमेशा ताला ही लगा रहता है। इस कारण मंडी में आने वाले किसान व व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां न तो कोई कर्मचारी रहता है और न ही लोगों की शौच के लिए कोई सुविधा है।
विज्ञापन
दृश्य: तीन
आगरा रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास बने सार्वजनिक शौचालय पर लोगों का अवैध कब्जा है। बंद शौचालय के पास गंदगी के भी ढेर लगे हैं। अब यहां शौच की व्यवस्था नहीं है।
दृश्य: चार
नगर पालिका परिसर में चार लाख रुपये की लागत से शौचालयों का निर्माण कराया गया था लेकिन यहां भी ताला पड़ा रहता है। यहां पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाईलाइटर्स
-21 बने हैं सार्वजनिक शौचालय
-82.32 लाख रुपये से कराया गया निर्माण
-08 बने हैं शहर में सामुदायिक शौचालय
-32 लाख रुपये से कराया गया है निर्माण
लोगों की बात
कहने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। नगर में बने शौचालयों में जब शौच के लिए सुविधा नहीं है तो कैसे सरकार का सपना पूरा होगा।
ज्ञानवीर सिंह निवासी आगरा रोड
शहर में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लाखो रुपये खर्च कर शौचालय बनाए गए हैं। लेकिन कहीं ताला लगा रहता है तो कहीं गंदगी पड़ी है।
मुनेश्वर सिंह निवासी राजीव गांधी नगर
सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना का नारा लगा रही है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दिन के समय शहर में आने वाली महिलाएं गंदगी और ताले के बीच आखिर शौच कहां जाएं।
राज कुमारी निवासी रामलीला मैदान
महिलाओं की इज्जत की बात कहीं जाती है। इसीलिए इज्जतघर नाम दिया है। बंद ताले और गंदगी से कैसे महिलाओं की इज्जत बच सकती है।
तारावती निवासी नगला रते
सभी सार्वजनिक शौचालयों को लोगों के लिए खोलने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं गंदगी है या फिर लापरवाही की जा रही है तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका