फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene act with girl, father beaten up

Agra News: युवती से अश्लील हरकत, पिता को पीटा

Mon, 02 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Obscene act with girl, father beaten up
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में 31 अगस्त की रात घर के बाहर लघुशंका करने के लिए निकली युवती के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। जानकारी होने के बाद जब पीड़िता के पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 31 अगस्त की रात को घर के बाहर बने शौचालय की ओर जा रही थी। तभी वहां मौजूद सीटू उर्फ उपेंद्र ने उसे देख कर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। आरोपी फब्तियां कसने लगा। युवती ने घर जाकर आरोपी की हरकत के बारे में पिता व अन्य परिजन को बताया। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपी उसका भाई पुष्पेंद्र और पिता ओमकार दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed