फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oath administered to follow the rules of the road

Agra News: सड़क के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Tue, 18 Jul 2023 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jul 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow the rules of the road
सड़क के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया मैनपुरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं को सड़क के नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई।

सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है। सभी अपने जीवन की रक्षा करते हुए दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लें। यातायात के नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है इसकी रक्षा करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी एवं सड़क सुरक्षा सह प्रभारी जयप्रकाश यादव ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें। गलत दिशा में गाड़ी नहीं चलाएं, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएं ,सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र पाठक, विजय आनंद गौतम, डॉ गीता देवी, डॉ. तनु जैन, शिवनंदन सिंह यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed