फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nurse body found hanging in guest house room in Agra

UP: नर्स ने गेस्ट हाउस में लिया कमरा, हलचल न होने पर घबराया मालिक; दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस...देखकर उड़ गए होश

Mon, 05 Feb 2024 11:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

आगरा में नर्स ने कुछ घंटों के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। काफी देर हो जाने के बाद भी हलचल न होने पर मालिक घबराया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी। दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Nurse body found hanging in guest house room in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को एक गेस्ट हाउस के कमरे में 32 वर्षीय नर्स कुसुम का शव फंदे पर लटका मिला। वह दिल्ली में नर्स थी। एक दिन पहले ही मायके आई थी। सुबह ही बिना बताए घर से निकली थी। होटल में कुछ घंटों के लिए कमरा लिया था। पुलिस का कहना है कि नर्स ने आत्महत्या की है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। मृतका की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन


मामला कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित तोरण गेस्ट हाउस का है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में महिला ने कमरा लिया था। बताया था कि वह दिल्ली से आई है। ट्रेन तीन घंटे बाद मिलेगी। इसके लिए कमरा लेना है। कुछ घंटे बाद चली जाएगी। 

विज्ञापन

मगर, दोपहर से कमरे से बाहर नहीं आई है। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आ रहा था। इस पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम दरवाजा खोलकर अंदर गई। पंखे से दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर शव लटका हुआ था। पहचान होने पर परिजन आ गए। कुसुम का मायका रजवाड़ा, बल्केश्वर में है। 

विज्ञापन

उसकी शादी 11 साल पहले बल्केश्वर के ही गब्बर से हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह दिल्ली के नवादा इलाके में रहते हैं। गब्बर सिक्योरिटी गार्ड है, जबकि कुसुम एक हॉस्पिटल में नर्स थी। शनिवार को मायके आई थी। पति नहीं आया था। रविवार की सुबह 9 बजे घर से निकली थी। इसके बाद से परिवार का संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन

होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल देखेगी पुलिस

एसीपी के मुताबिक, होटल कर्मियों ने बताया कि महिला ने कुछ घंटों के लिए कमरे में रुकने की बात कही थी। इसके बाद कोई नहीं आया। परिजन से तहरीर देने के लिए कहा गया है। यह पता किया जा रहा है कि होटल में कुसुम से मिलने कोई और तो नहीं आया था? 

इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि वो किन-किन लोगों के संपर्क में थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कमरे को चेक किया गया। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed