फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Numbers Of Malaria Patients Increased After Rain Know How To Prevent Dengue Malaria Viral Fever

मैनपुरी: बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Sat, 23 Oct 2021 03:04 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 23 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

अस्पताल में बेडों की दिक्कत आ गई। कई मरीजों को घंटों तक स्ट्रेचर और टेबल पर ही रखकर उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
Numbers Of Malaria Patients Increased After Rain Know How To Prevent Dengue Malaria Viral Fever
मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में दो दिन की शांति के बाद अचानक फिर से मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार के साथ ही अचानक डायरिया के मरीज भी बढने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 855 मरीज पहुंचे। 57 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें 13 मरीज पेटदर्द और डायरिया की दिक्कत से पीड़ित थे। 

विज्ञापन

पिछले दो महीने से जिले में बुखार का कहर है। इसके साथ ही अब जिले में डायरिया के मरीज भी बढ़ चले हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेेंसी में कुल 57 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से 13 मरीज डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित थे जबकि अन्य को बुखार आ रहा था। दो दिन से जिला अस्पताल प्रशासन मरीजों को लेकर राहत महसूस कर रहा था। लेकिन शुक्रवार को अचानक फिर से मरीजों की संख्या बढ़ गई। जिसके चलते अस्पताल में बेडों की दिक्कत आ गई। कई मरीजों को घंटों तक स्ट्रेचर और टेबल पर ही रखकर उपचार दिया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने अस्पताल का तीन बार भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। 
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत और छाती में संक्रमण से दो की मौत 
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी  50 वर्षीय प्रेमचंद्र को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान प्रेमचंद्र की मौत हो गई। शहर के निकटवर्ती नगला गोवर्धन निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम को छाती में संक्रमण था। परिजन उनका मेडिकल कॉलेज सैफई से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजन राहत मिलने पर सैफई से राधेश्याम को घर ले आए थे। शुक्रवार को अचानक राधेश्याम की फिर से हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां अस्पताल में घुसते ही उन्हें खून की उल्टी हुई और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया से ऐसे करें बचाव
-साफ पानी पीने के लिए प्रयोग करें 
-बाहर का खाना, फास्ट फूड और पैक्ड फूड के इस्तेमाल से बचें
-साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
-समय-समय पर साबुन से हाथों को अच्छी तरह धोयें
-पेट में दर्द की समस्या हो तो बिना देर किए चिकित्सक से सलाह लें।

बारिश से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा: बदले मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल, ऐसे करें बीमारियों से बचाव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed