फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number will be written on each page of board answer sheets

Agra News: बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक पेज पर अंकित होगा नंबर

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Number will be written on each page of board answer sheets
कासगंज। यूपी बोर्ड की 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज को उत्तर पुस्तिका संग्रह केंद्र बनाया गया है। पहली बार प्रत्येक पेज पर नंबरिंग की व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं में सुरक्षा मानकों को और बढ़ा दिया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर (लोगो) भी लगा होगा और रंग भी अलग-अलग रखा गया है। अब तक 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में आ चुकी हैं।जिले में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर में 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जिससे नकल माफिया इन उत्तर पुस्तिकाओं को बदलवा नहीं सकें। पहली बार 'अ' उत्तर पुस्तिका के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों को नहीं बदल सकेगा। वहीं 'अ' और 'ब' उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा हुआ होगा।साथ ही इस बार उत्तर पुस्तिकाएं धागे से सिली गई हैं। ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न जा सकें। इतना ही नहीं हाईस्कूल की 'अ' उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ''ब'' कॉपी डार्क वायलट रंग की भेजी गई है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की 'अ' उत्तर पुस्तिका डार्क पिंक रंग और 'ब' उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग की भेजी गई है। उत्तर पुस्तिका व कला पत्र आदि के कवर पृष्ठ व अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही 'अ' उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है। इंटरमीडिएट की एक लाख तथा हाईस्कूल परीक्षा के लिए 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं अब तक आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed