फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of students in agra university reduced

इस वजह से कम हो गए आगरा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट, इतने छात्र ही देंगे इम्तिहान

Tue, 20 Feb 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
number of students in agra university reduced
dr bhimrao ambedkar university agra
वेब रजिस्ट्रेशन से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी घट गए हैं। इस बार करीब साढ़े पांच लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल सात लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से लगभग 950 कालेज संबद्ध हैं। 2016-17 सत्र में 7.10 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया के वक्त हर विद्यार्थी का विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया था। 
विज्ञापन


इससे अगस्त में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके बाद जिन छात्रों की फीस प्राप्त हुई, उनके ही परीक्षा फार्म भरवाए गए। ऐसे में परीक्षा फार्म भरवाने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक 5.30 लाख विद्यार्थियों के फार्म भरे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे तक फार्म भरने का मौका रहेगा, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन 20-30 हजार और छात्र मानकर चल रहा है। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले 1.50 लाख विद्यार्थी कम रह गए। 

कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का कहना है कि प्राइवेट कालेज संचालक ऐनवक्त पर फर्जी छात्रों के फार्म भरवा देते थे। इस बार कालेज परीक्षा फार्म भरने के लिए तय समय दिया और जिन्होंने फीस भरी उन्हीं को मौका दिया गया। अंतिम तिथि तक छह लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे जाने की उम्मीद है। 

संस्थागत ही नहीं प्राइवेट छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। इस बार 14,900 छात्रों ने प्राइवेट फार्म भरे हैं। पिछले साल 21 हजार ने प्राइवेट फार्म भरे थे। 

तकनीकी खामी तो मिलेगा मौका

कुलपति ने स्पष्ट कर दिया कि अगर किसी कालेज के छात्रों की फीस भरने के बाद भी परीक्षा फार्म तकनीकी खामी के चलते नहीं भरे जा सके  हैं, ऐसे छात्रों को फार्म भरने का मौका दिया जाएगा। 

कुलपति ने कहा कि नियमों के अनुसार कार्य करने वाले कालेजों के किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। विवि की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से शुरू हो रही हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने एडेड कालेजों के छात्रों के प्रवेश पत्र तैयार कर दिए हैं। 

जिन प्राइवेट कालेजों की फीस प्राप्त हो गई है, उनके प्रवेश पत्र संबंधित कालेजों की लॉगिन आईडी पर अपडेट कर दिए गए हैं। कुलपति का कहना है कि ये पहला मौका है जब परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले छात्रों के हाथों में प्रवेश पत्र होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed