फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of people increased for covid test after one case of corona reported in agra

Agra News: कोरोना बूथ पर जांच कराने वालों की संख्या चार गुना बढ़ी, 1063 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 28 Dec 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

आगरा में कोरोना मरीज मिलने से पहले जिला अस्पताल में बने कोविड बूथ पर जांच कराने के लिए 10 लोग पहुंच रहे थे। अब जांच कराने वालों की संख्या 40 हो गई है। 

विज्ञापन
number of people increased for covid test after one case of corona reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद कोविड बूथ पर जांच कराने वालों की संख्या चार गुना बढ़ गई है। अब रोजाना जिला अस्पताल में बने कोविड बूथ पर करीब 40 लोग नमूना देने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले इनकी संख्या 10 से कम थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्मारकों पर भी पर्यटकों की कोविड जांच की जा रही है। मंगलवार को विदेशी पर्यटकों समेत 1063 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

विज्ञापन

 
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि 25 दिसंबर को चीन की यात्रा से लौटे 40 साल के व्यापारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इस दिन से पहले तक रोजाना औसतन 8-10 लोग कोविड बूथ पर नमूना देने के लिए आ रहे थे। इसमें भी अधिकांश खेल प्रतियोगिता में शामिल होने, नौकरी ज्वाइन करने समेत अन्य वजह के लिए आ रहे थे। संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब रोजाना 30-40 लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 20-25 लोग खांसी-जुकाम की शिकायत भी बता रहे हैं। राहत की बात है कि इनमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हो रही है।

विज्ञापन

1063 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

स्वास्थ्य विभाग की जांच में विदेशी पर्यटकों समेत 1063 संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने ताजमहल, आगरा कैंट और बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों से लोगों के नमूने लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद खासतौर से विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग और नमूने लिए जा रहे हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा ताजमहल से 300 के अलावा आईएसबीटी, आगरा कैंट, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों से 1063 नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब भेजे थे, जहां इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed