फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of patients of cold cough and sore throat has increased due to getting wet in rain in Agra

Agra News: बारिश में भीगने से जुकाम-खांसी और हुई खराश, वायरल बुखार के भी बढ़े मरीज

Wed, 23 Aug 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 08:38 PM IST
सार

आगरा में लोगों को बारिश में भीगने से जुकाम-खांसी और खराश की दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही वायरल बुखार के भी मरीज बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
number of patients of cold cough and sore throat has increased due to getting wet in rain in Agra
बारिश में भीगने से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश में भीगने से खांसी, जुकाम और खराश की मर्ज बढ़ गई है। कानों में पानी जाने पर खुजली की दिक्कत हुई है। सरकारी और निजी चिकित्सकों को दिखाने आए मरीजों में करीब 30 फीसदी को यही परेशानी बताई है।

विज्ञापन


ईएनटी रोग विभाग के डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश में पानी कान में जाने से वैक्स फूलने, खुजली होने की दिक्कत हो रही है। जुकाम से कान गुम होने और गले में खराश की दिक्कत मरीजों ने बताई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुहागनगरी फिरोजाबाद: आपके हाथ में सजने वाली रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां इस तरह होती हैं तैयार, VIDEO में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


कान के पर्दे में छेद वाले मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बारिश में लगातार भीगने से बच्चों को वायरल बुखार, खांसी-खराश की दिक्कत बढ़ गई है। दूषित पानी पीने पीलिया के भी मरीज आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- जलभराव में 4 घंटे फंसी रही एंबुलेंस: आगरा में पानी के बीच में कराया गया प्रसव; जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती

इन बातों का रखें ध्यान

  • कान को सूखा रखें, पानी जाने से बचाव करें।
  • रेफ्रिजरेटर का ठंडा पानी पीने से बचें।
  • पानी को उबालने के बाद बच्चों को पिलाएं।
  • खराश होने पर गुनगुने नमक के पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed