{"_id":"5dbb12a98ebc3e93ab3ba1c3","slug":"number-of-anti-romeo-squad-will-be-written-in-schools-sp-said-in-aprajita-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः स्कूलों में लिखे जाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉड के नंबर, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः स्कूलों में लिखे जाएंगे एंटी रोमियो स्क्वॉड के नंबर, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा
Fri, 01 Nov 2019 09:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामलों को कंट्रोल करने के लिए अब नई पहल शुरू की जाएगी। छात्राओं की सुविधा के लिए हर स्कूल में एंटी रोमियो स्क्वॉड के नंबर लिखे जाएंगे। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्राओं से मेहनत के साथ अच्छी शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया।
अमर उजाला अपराजिता के तहत मंगलवार को नौहझील के एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने छात्राओं को जिम्मेदार व सशक्त बनने के टिप्स दिए।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार ने छात्राओं को उनके अधिकार व कानूनी जानकारी दी। महिला कांस्टेबल उज्ज्वला व प्रिंस ने कहा कि छात्राएं अपने मन की बात अभिभावकों से जरूर शेयर करें। ऐसी सहेली भी न बनाएं, जो बातों को अपने घर बताने के लिए मना करती हों।

अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते एसपी देहात आदित्य शुक्ला व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों व अभिभावकों के समक्ष स्पष्ट तौर पर बातों को बताना चाहिए। कार्यक्रम में 84 छात्राओं ने नारी गरिमा की शपथ ली। इस अवसर पर गुंजन लोधी, श्रुति अग्रवाल, अंजलि धनगर, सुप्रिया सक्सेना, सुमन, सपना, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।