फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSA ajit kumar doval will get honorary degree from agra university

आगरा विवि का 83वां दीक्षांत समारोहः एनएसए अजीत डोभाल को दी जाएगी मानद उपाधि

Mon, 27 Nov 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Nov 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
NSA ajit kumar doval will get honorary degree from agra university
अजीत डोभाल
आगरा का डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय अपने 83वें दीक्षांत समारोह देश की तीन हस्तियों को मानद उपाधि प्रदान करने जा रहा है। इनमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, महिला वैज्ञानिक टेसी थॉमस और योगाचार्य डा. एचआर नागेंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है। अब इसे कुलाधिपति राम नाईक की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। 
विज्ञापन


अगले महीने 5 दिसंबर को विश्वविद्यालय के प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में तीनों हस्तियों को मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया है। अंतिम मुहर कुलाधिपति को लेना है। उनकी अनुमति मिलने के बाद तीनों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा विवि के छात्र रहे हैं डोभाल

NSA ajit kumar doval will get honorary degree from agra university
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनएसए अजीत कुमार डोभाल आगरा विश्वविद्यालय (वर्तमान में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय) के छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1967 में यहां अर्थशास्त्र से एमए किया था। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की वैज्ञानिक टेसी थॉमस को अग्निपुत्री नाम से भी जाना जाता है।

वह अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4 प्रक्षेपात्र की मुख्य टीम का हिस्सा रहीं।  डा. एचआर नागेंद्र योगाचार्य हैं। वह नासा में वैज्ञानिक भी रह चुके हैं। वर्तमान में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय, बंगलूरू के कुलपति हैं। कार्य परिषद की बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने तीनों नामों पर सहमति प्रदान कर दी। इसे विश्वविद्यालय का सराहनीय कदम बताया। 

कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि तीनों हस्तियों को मानद उपाधि प्रदान करने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, उनकी स्वीकृति मिलने के बाद तीनों से संपर्क किया जाएगा। यदि वह दीक्षांत समारोह में आने के लिए तैयार हो जाते हैं तो अच्छी बात, नहीं तो विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित कर मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed