{"_id":"6931b64c74f32126950224ce","slug":"nri-woman-robbed-in-agra-stole-four-thousand-dollar-and-passport-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में एनआरआई महिला से लूट...चार हजार डाॅलर और पासपोर्ट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में एनआरआई महिला से लूट...चार हजार डाॅलर और पासपोर्ट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 Dec 2025 09:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 04 Dec 2025 09:57 PM IST
सार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाले के पास शाहदरा फ्लाईओवर पर एनआरआई महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से पर्स लूट ले गए। इसमें चार हजार डाॅलर के साथ, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन
एनआरआई महिला से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना के शाहदरा फ्लाईओवर स्थित झरना नाला पर बृहस्पतिवार शाम को स्कूटी से आए दो बदमाशों ने एनआरआई महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में 4 हजार यूएस डालर, 20 हजार रुपये, दो आईफोन और पासपोर्ट रखा हुआ था। महिला बेटी के साथ टैक्सी से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। उन्हें अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट में बैठना था। बदमाशों ने पहिया पंक्चर का इशारा करके टैक्सी रुकवाई थी। कार का गेट खोलकर पर्स लेकर गलत दिशा में स्कूटी से भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना की वजह से पीड़िता अमेरिका भी नहीं जा सकीं हैं।
पीड़ित 83 वर्षीय कुमारी बर्मन मूलरूप से हाथरस की रहने वाली हैं। दयालबाग में उनके भाई रहते हैं। वहीं बहन जयपुर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह कई साल से दो बेटियों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी बेटी और दामाद चिकित्सक हैं। 30 नवंबर को बहन के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह बड़ी बेटी के साथ आई थीं। शादी संपन्न होने के बाद दो दिन पहले आगरा आ गईं। संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में ठहरी थीं। शुक्रवार तड़के चार बजे उनकी अमेरिका जाने की फ्लाइट थी। इसके लिए बृहस्पतिवार शाम 5:55 बजे ताजगंज स्थित एक टूर एंड ट्रैवल से गाड़ी बुक की।
6:30 बजे गाड़ी आने पर मां-बेटी दिल्ली जाने के लिए गाड़ी में बैठ गईं। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठी थीं। चालक जसवीर सिंह उन्हें लेकर चला था। शाहदरा फ्लाईओवर उतरने के बाद झरना नाले पर स्कूटी पर दो युवक आए। उन्होंने चालक को इशारा किया। बताया कि कार का पहिया पंक्चर हो गया है। इसके बाद आगे की तरफ चले गए। तभी चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे लगा दिया। इसके बाद पहिया देखने लगा। इसी बीच स्कूटी सवार दोनों युवक वापस आए। उन्होंने पहिया देख रहे चालक की तरफ देखा।

कार में कुमारी बर्मन बायीं तरफ बैठीं थीं। उन्होंने अपनी गोद में पर्स भी रखा हुआ था। स्कूटी से एक युवक उतरा। उन्होंने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोला। एनआरआई की गोद में रखा पर्स उठाकर स्कूटी पर बैठ गया। कुमारी बर्मन ने शोर मचाया। तब तक बदमाश गलत दिशा से ही फ्लाईओवर की तरफ चले गए। इस पर चालक भी पीछे दाैड़ा मगर ज्यादा दूर नहीं जा सका। उन्होंने घटना की जानकारी 112 पर काल करके दी। इस पर पुलिस पहुंची। पीड़ित महिला ने बेटी को दिल्ली भेज दिया। वहीं वह खुद शिकायत के लिए थाना ट्रांस यमुना आईं।
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है। पर्स में 4 हजार यूएस डालर, 20 हजार रुपये भारतीय मुद्रा, दो आईफोन, पासपोर्ट रखा होना बताया है। पासपोर्ट न होने की वजह से कुमारी बर्मन दिल्ली एयरपोर्ट भी नहीं गईं। देर रात उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हाईवे पर पुलिस नहीं, कैसे हो सुरक्षा
एनआरआई महिला से पर्स लूट की घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। हाईवे पर अक्सर आटो गिरोह सवारियों को बैठाकर लूट रहा है। इसके अलावा बाइकर्स गैंग भी लूट की वारदात कर चुका है। इसके बावजूद हाईवे पर रामबाग से लेकर एत्मादपुर तक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम न होने से बदमाश वारदात करने में सफल हो रहे हैं। इस बार एनआरआई को शिकार बनाया। वारदात की वजह से वो अपनी यात्रा भी नहीं कर सकी। हालांकि पुलिस ने दूसरी गाड़ी से उनकी बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने वारदात के बाद हाईवे पर वाहनों को चेक किया। मगर बदमाश शाहदरा फ्लाईओवर से उतरने के बाद कहां गए, यह पता नहीं चल सका। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। इनमें स्कूटी के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस ने चालक जसवीर को भी हिरासत में ले लिया। क्योंकि दोनों मां-बेटी ने शाम को ही टैक्सी बुक की थी। उनके साथ अन्य कोई नहीं था। इस बारे में चालक को ही पता था। शक के घेरे में चालक को लेकर पूछताछ की जा रही है।