फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nrc

बच्चों का डीपीओ ने जाना हाल

Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
nrc
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती अति कुपोषित बच्चों की माताओं से जानकारी ली। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द विभिन्न योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार जिला अस्पताल स्थित एनआरसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां नौ अति कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने बच्चों की माताओं से मिलने वाले भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी की। इसके साथ ही कुछ बच्चों का वजन भी करवाया।
विज्ञापन

इसमें भर्ती कराने के बाद से सुधार की बात सामने आई। उन्होंने बच्चों को फल भी वितरित किए। इसके अलावा अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी उनसे जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी परिवारों के राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनआरसी में 14 दिन तक अति कुपोषित बच्चों की देखभाल के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एनआरसी प्रभारी सारिका चौहान मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed