फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now walk on roads of Agra without any worry you will get relief from traffic jam know what changes

UP: अब बेफिक्र होकर चलें आगरा की सड़कों पर...जाम के झंझट से मिलेगी निजात, जानिए क्या दिखेंगे बदलाव

Sat, 10 May 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 09:23 AM IST
सार

ताजमहल के शहर आगरा में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीसीपी यातायात ने कड़े कदम उठाए हैं। अब मुख्य चाैराहों से 50 मीटर दूर ऑटो, ठेल और ई-रिक्शा रहेंगे। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
Now walk on roads of Agra without any worry you will get relief from traffic jam know what changes
रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात सुधार को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा पुलिस लाइन में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। चौराहों पर जाम का कारण ऑटो, ई-रिक्शा, ठेल, बस और अवैध पार्किंग और अतिक्रमण जैसी समस्याएं सामने आईं। एमजी रोड पर मेट्रो कार्य से लगने वाले जाम के समाधान की मांग की। उन्होंने समाधान के लिए अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन




 

लघु उद्योग भारती के विजय गुप्ता ने कहा कि रामबाग, वाटर वर्क्स, मछली पुलिया, सुल्तानगंज से लेकर सिकंदरा तक अक्सर जाम की समस्या रहती है। जिसका कारण अव्यवस्थित रूप से ऑटो व ई-रिक्शा का खड़ा होना, ठेल का सड़कों पर लगना और रोडवेज बसों के इन चौराहों पर खड़ा होकर सवारी भरना है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी दीपक शर्मा ने कहा कि जीवनी मंडी पर रोडवेज बसों की वजह से जाम लगता है। इनका रूट बदला जाए। मल्टीपल पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो इससे छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले



 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि एमजी रोड सहित शहर की कई सड़कों पर स्कूलों की छुट्टी के समय अक्सर जाम लगता है। स्कूलों की छुट्टी के समय योजना बनाकर अंतराल में कर दिए जाए तो जाम में राहत मिल जाएगी। राजेश अग्रवाल ने सुभाष पार्क और मदिरा कटरा पर लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही मेट्रो की बैरिकेडिंग और गुरु का ताल पर सामने फ्लाईओवर जो भावना क्लार्क की तरफ आता है। वहां लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा का वो जांबाज, जो 1971 के युद्ध से पाकिस्तानी जेल में बंद... 54 साल से सुहाग के इंतजार में वीरांगना

 
विज्ञापन

डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि चौराहों से 50 मीटर दूर तक रोड पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ऑटो भी 50 मीटर दूरी से ही सवारियों को लेंगे वहीं, सड़क किनारे दुकानों के आगे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वाइन शाॅप, नर्सिंग होम और बैंक आदि संस्थान जिनके पास खुद की पार्किंग नहीं है। उनके जिम्मेदार लोगों से अलग से बैठक कर उन्हें अपने ग्राहकों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ
 

ऑटो के लाइसेंसों की होगी चेकिंग
सड़क पर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस आदि चेक किए जाएंगे। मानक न पूरे करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकान के सामने शटर से बाहर न कुछ लगाएं और अतिक्रमण न होने दें। यातायात व्यवस्था में खुद से ही बहुत सुधार हो जाएगा। एमजी रोड़ पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। जिससे जाम की समस्या आ रही है। उसके लिए मेट्रो के अधिकारियों से समन्वय करके जल्द वैकल्पिक रास्ता खोजा जाएगा।

बैठक में अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, कन्हैया लाल राठौड़, मुकेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, योगेश, धीरज वर्मा, राजेश राठौड़, राकेश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, मुकेश गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, गोविन्द राम, साहूकार सिंह, अनुराग अरोरा, अंशुल अग्रवाल, संजय अरोरा, महावीर, मंगल चाहर, भूषण कुमार, हिमान्शु सचदेवा, सुनील गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed