फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now to go to Sikandrarau one has to go via Etah

Agra News: अब सिकंदराराऊ जाने के लिए एटा होकर जाना पड़ेगा

Mon, 03 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now to go to Sikandrarau one has to go via Etah
कासगंज। कांवड़ मेले को देखते हुए हर हफ्ते शुक्रवार से सोमवार तक कासगंज से सिकंदराराऊ तक चलने वाली निगम की बसों का संचालन कासगंज एटा मार्ग से होते हुए सिकंदराराऊ तक किया जाएगा। प्रशासन और परिवहन विभाग के इस निर्णय से सिकंदराराऊ की दूरी 31 किलोमीटर बढ़ जाएगी और 36 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने परिवहन निगम को इस व्यवस्था के लिए निर्देशित किया था। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ने रूट परिवर्तन का पत्र जारी किया। हर हफ्ते शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार को सिकंदराराऊ जाने वाली बसें एटा होकर निकाली जाएंगी। इसी तरह आने वाली बसें भी इसी रूट से चलेंगी। प्रशासन का मानना है कि कासगंज-सिकंदराराऊ का मार्ग टूलेन है। यहां कांवड़ मेले के दौरान कांवडिय़ों को दिक्कतें होती हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। जिसे देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं। इसी के साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली बसें ढोलना गंगीरी मार्ग से निकाली जाएंगी। बसों के रूट परिवर्तन की व्यवस्था कांवड़ मेले के दौरान शुक्रवार से सोमवार तक लागू रहेगी। परिवहन निगम के एआरएम संजीव कुमार ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




- कांवड़ मेले को देखते हुए परिवहन निगम की बसों के संचालन में भी परिवर्तन हुआ है। निर्धारित दिनों में बसें बदलें रूट से निकलेंगी। कांवड़ मेले को लेकर यह कदम उठाया गया है- सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed