{"_id":"61d091e7baccbb60cb49aa86","slug":"now-the-weather-will-be-clear-till-january-5-there-will-be-relief-from-winter-mainpuri-news-agr5197583157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच जनवरी तक साफ रहेगा मौसम, सर्दी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच जनवरी तक साफ रहेगा मौसम, सर्दी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल का पहला दिन भी धूप निकलने के चलते लोगों के लिए राहत भरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक सर्दी से राहत बनी रहेगी।
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लेकिन नए साल का पहला दिन शनिवार लोगों के लिए राहत लेकर आया। सुबह आसमान साफ रहा तो दिन में बेहतर धूप खिली। इससे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिन भर लोग पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर धूप में मस्ती करते नजर आए। वहीं शाम को एक बार फिर सर्दी ने अपना अहसास कराया। इसके चलते न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार दो जनवरी से पांच जनवरी तक आसमान साफ रहेगा। इससे दिन में धूप बनी रहेगी। सुबह और शाम की सर्दी लोगों को परेशान करेगी, लेकिन दिन राहत भरा रहेगा।
आलू की फसल के लिए भी बेहतर रहेगा मौसम
बदला हुआ मौसम आलू की फसल के लिए भी बेहतर साबित होगा। सर्दी अधिक होने के चलते आलू की झुलसा रोग और सरसों की फसल में कीट के प्रकोप की आशंका बढ़ गई थी। लेकिन अब धूप निकलने से ये खतरा टल गया है। इससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है।