फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the government will monitor school children

Agra News: अब शासन करेगा स्कूली बच्चों की निगरानी

Tue, 31 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now the government will monitor school children
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे हर एक विद्यार्थी की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। शिक्षासत्र 2023-24 में स्कूलों में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का विवरण पोर्टल पर दर्ज होगा। स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की ट्रैकिंग करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। शासन स्तर से इनकी निगरानी होगी। शासन ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की विशेष पहचान के लिए यूनिक आईडी बनाने का निर्णय लिया है। इसे यू -डायस पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। एक क्लिक पर विद्यार्थियों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकेगी। शैक्षिक योग्यता, स्कूल आदि का ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन होगा। इसमें मदरसों समेत सभी स्कूल के बच्चों की आईडी होगी। इसके बाद स्कूलों में होने वाले फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed