फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the bill will be generated by scanning the meter, there will be no problem

Agra News: अब मीटर स्कैन करके बनेगा बिल, नहीं होगी गड़बड़ी

Wed, 10 Jan 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jan 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Now the bill will be generated by scanning the meter, there will be no problem
अब मीटर स्कैन करके बनेगा बिल, नहीं होगी गड़बड़ी
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम ने कराई शुरुआत
मैनपुरी। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और गलत बिलिंग पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र अग्रवाल ने हिंदपुरम कालोनी में बिलिंग सर्किल इंचार्ज सुमित प्रताप के साथ बिलिंग की स्थिति देखी। गलत बिलिंग किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ओसीआर बिलिंग में उपभोक्ता के मीटर की फोटो खींचकर बिल बनाने की प्रक्रिया में मीटर रीडर द्वारा मनमानी रीडिंग नहीं डाली जा सकती है। बिलिंग एप के माध्यम से मीटर में जो रीडिंग और डिमांड आ रही है उसको स्कैन किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता का अपने आप बिल बन जाएगा।
विज्ञापन


बिलिंग सर्किल इंचार्ज सुमित प्रताप ने बताया कि नया ओसीआर बिलिंग एप सभी रीडरों को डाउनलोड करा दिया गया है। लगभग 50 प्रतिशत रीडरों को नई बिलिंग एप प्रक्रिया का प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्रक्रिया के तहत बिलिंग में बहुत बड़ा सुधार होगा। रीडर अब घर बैठे बिल नहीं बना सकेंगे। साइट पर पहुंचकर मीटर स्कैन होकर ही बिल बनेगा। इससे स्टोर रीडिंग बिलिंग पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed