फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now roadways bus facility from Bewar to Lucknow

Agra News: अब बेवर से लखनऊ तक रोडवेज बस की सुविधा

Wed, 28 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Now roadways bus facility from Bewar to Lucknow
बेवर स्थित रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
मैनपुरी। बेवर से लखनऊ तक के लिए अब सीधी बस सुविधा मिलेगी। बेवर डिपो ने लखनऊ तक सीधी बस चलाने का निर्णय लिया है। अभी केवल कानपुर तक के लिए ही सीधी बसों का संचालन हो रहा है। बेवर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सुविधा नहीं होने से परेशान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित बेवर से लखनऊ तक का सफर करने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को कानपुर तक जाना पड़ता है। कानपुर से लखनऊ के लिए बस मिलती है। कानपुर में लखनऊ जाने वाली बसों का बस स्टैंड पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। सीधी बस सेवा नहीं होने से महिलाओं सहित बच्चों को यात्रा करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली बसों में सवारियों की संख्या अधिक होने के कारण आसानी से सीट नहीं मिल पाती है। कई चालक बेवर में बसों को बस स्टैंड पर नही ले जाकर बाईपास से ही निकल जाते हैं। इसके चलते बेवर में बस स्टैंड पर बसों का यात्री इंतजार ही करते रहते हैं। कानपुर तक जाने के लिए भी यात्रियों को बस स्टैंड पर बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed