{"_id":"62a4dbd62648b67abd6e1a3a","slug":"now-patients-will-not-wander-for-dialysis-jaiveer-mainpuri-news-agr5365813116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस के लिए अब नहीं भटकेंगे जिले के मरीज: जयवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस के लिए अब नहीं भटकेंगे जिले के मरीज: जयवीर सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के लोगों को अब डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जाना होगा। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस यूनिट में लोगों को डायलिसिस का लाभ दिया जाएगा। शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में 54 लाख 55 हजार की लागत से नवनिर्मित डायलिसिस यूनिट तथा प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट का लोकार्पण किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद में डायलिसिस यूनिट के प्रारंभ होने से मरीजों को राहत मिलेगी। यूनिट में प्रतिदिन 15 मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी चिकित्सालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराकर मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित कराने का निर्णय लिया है। आगामी 10 साल में प्रदेश में आवश्यकता से अधिक चिकित्सक उपलब्ध होंगे।
विधायक भोगांव व पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद में डायलिसिस यूनिट उपलब्ध न होने के कारण यहां के मरीज आगरा, सैफई या अन्य स्थानों पर जाकर इलाज कराते थे जिस कारण उन्हें आर्थिक, मानसिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी कमलेश दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम राम जी मिश्र, सीएमओ डॉ.पी.पी. सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीएमएस डॉ. अरविंद गर्ग, डॉ. एके पचौरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पीसीएफ निदेशक अनुराग पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीसीडीसी किडनी केयर के माध्यम से होगा संचालन
डायलिसिस यूनिट का संचालन संस्था डीसीडीसी किडनी केयर के द्वारा किया जाएगा। संस्था की तरफ से यहां मैनेजर की रूप में सत्यम की तैनाती की गई है। सीनियर टेक्नीशियन के रूप में सोनाली और जूनियर टेक्नीशियन के रूप में अजय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किडनी केयर सेंटर में फिलहाल पांच मशीनें और सात बेड की व्यवस्था की गई है। मैनेजर सत्यम ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को मात्र एक रुपये के सरकारी अस्पताल के पर्चे पर डायलिसिस का नि:शुल्क लाभ दिया जाएगा।