फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now only 10 days left for exemption in house tax If you still don't deposit it

UP: गृहकर में छूट के लिए अब सिर्फ 10 दिन शेष...अब भी जमा न किया, तो नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 20 Sep 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

गृहकर में 10 फीसदी छूट सिर्फ 30 सितंबर तक मिलेगी। यदि इस तारीख तक गृहकर जमा नहीं किया, तो छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 

 

विज्ञापन
Now only 10 days left for exemption in house tax If you still don't deposit it
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपने इस साल 2024-25 का गृहकर जमा नहीं किया है तो दस दिन के अंदर 30 सितंबर तक कर दीजिए। 30 सितंबर तक गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। उसके बाद मार्च तक किसी बकाएदार को यह फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पहले यह छूट 31 जुलाई तक थी। नगर निगम ने शहर में 10 हजार रुपये से अधिक के 52,646 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। अप्रैल से अभी तक नगर निगम में 26 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो चुका है। बीते साल नगर निगम सीमा में मौजूद 3.25 लाख घरों और संपत्तियों की पहचान की गई थी।
विज्ञापन


इसमें से केवल एक लाख ने ही टैक्स जमा कराया। 2.25 लाख संपत्तियां अब भी ऐसी हैं, जिन्होंने गृहकर जमा नहीं किया। उससे पहले वर्ष 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार संपत्तियों से ही टैक्स मिला था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि 30 सितंबर के बाद टैक्स जमा करने के लिए अधिकारियों को वार्ड-वार्ड भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed