फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now NCERT books will be used in class 4 also

Agra News: अब कक्षा 4 में भी चलेंगी एनसीईआरटी की किताबें

Tue, 10 Mar 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now NCERT books will be used in class 4 also
आगरा। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र से कक्षा चार में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इन किताबों को निशुल्क वितरित कराया जाएगा। अभी कक्षा एक से तीन तक यह व्यवस्था की गई थी। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम से तालमेल बैठाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। नगर शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि ये किताबें विद्यार्थियों की समझ, गतिविधि आधारित शिक्षण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

इन पुस्तकों में विषयों को सरल भाषा, चित्रों और गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा, बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। समग्र शिक्षा के समन्वयक कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुस्तकें आ चुकी हैं। इन्हें ब्लॉक में भेजा जाएगा, जहां से स्कूलों में वितरण कराया जाएगा। हर वर्ष एक कक्षा में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed