फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now monthly examination will be held every month in Kasturba schools.

Agra News: अब कस्तूरबा स्कूलों में हर माह होगी मासिक परीक्षा

Tue, 23 Apr 2024 05:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Now monthly examination will be held every month in Kasturba schools.
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर अब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भी मासिक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इसके लिए माह के हिसाब से शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है। मासिक परीक्षाओं के अंकों को वार्षिक परीक्षा के अंकों के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिनमें एक शहरी क्षेत्र का है जबकि सात ग्रामीण क्षेत्र के। इनमें आठ सौ छात्राएं शिक्षारत हैं।इन विद्यालयों को भी संवारने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभाग ने नए सत्र में हर महीने के पढ़ाई का केलेंडर भी तैयार किया है। प्रत्येक माह का परीक्षा का आयोजन होने से छात्राओं पर पढ़ाई का दबाव कम होगा। वही वे हर महीने कोर्स को अच्छी तरह से कर सकेंगी। अप्रैल के अंत तक जितना कोर्स पढ़ाया जाएगा, माह मई में एक-दो तारीख को इसकी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ अगस्त में तिमाही, अक्तूबर के अंत में छिमाही और मार्च में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मासिक परीक्षा के नंबर वार्षिक मूल्यांकन में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन



कस्तूरबा विदयालयों के लिए नए शिक्षासत्र से नई व्यवस्था लागू की गई है। शैक्षिक केलेंडर के आधार पर शिक्षण कार्य कराने के संबंध में स्कूलों की वार्डन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed