फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now lease holders will also get the benefit of Samman Nidhi

Agra News: अब पट्टे धारकों को भी मिलेगी सम्मान निधि का लाभ

Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now lease holders will also get the benefit of Samman Nidhi
कासगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अब पट्टा धारक किसानों को भी मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। 104 किसानों की सूची मिली। इसमें से 73 किसानों का ब्योरा जुटाकर शासन को भेजा गया है। उन्हें सम्मान निधि योजना में शामिल कराए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। शेष किसानों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में 6000 रुपये प्रति वर्ष किसानों को दिए जाते हैं। इससे किसान बीज, खाद आदि की व्यवस्था करते हैं। इस योजना में 2.04 लाख किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अब इस योजना में पट्टा धारक किसानों को शामिल नहीं किया गया था। शासन ने पट्टा धारक किसानों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश विभाग को दिए हैं। विभिन्न विभागों से 104 पट्टा धारक किसानों के नाम कृषि विभाग को मिले। जिसके बाद विभाग ने उनके डाटा को एकत्रित किया। 73 किसानों का ब्योरा तैयार कर उनके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उनके नाम भेजे गए हैं जिससे उन्हें लाभ मिल सके। शेष किसानों का ब्योरा भी एकत्रित किया जा सकता है जिससे सभी को लाभान्वित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed