{"_id":"609036fb8ebc3efbf07a7623","slug":"now-home-will-be-surveyed-for-the-sick-kasganj-news-agr4907049199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर घर होगा बीमारों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर घर होगा बीमारों का सर्वे
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बीच सामान्य मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों को जरूरत के हिसाब से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएंगी। गंभीर मरीजों की कोरोना की जांच कराकर इलाज किया जाएगा।
जिले में बड़ी संख्या में मरीज ऐसे हैं जिनमें कोरोना से मिलते जुलते लक्षण तो हैं, लेकिन वे कोराना संक्रमित नहीं है। ऐसे तमाम मरीज कोरोना के डर की वजह से अपना इलाज नहीं करा रहे। शासन से ऐसे मरीजों को आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए है। अब विभाग की टीमें 5 मई से घर-घर दस्तक देंगी।
जिसमें सर्दी, खासी, जुकाम, बुखार, डायरिया आदि से ग्रसित होगा उनको आवश्यक दवा दी जाएगी। यदि इनमें से किसी मरीज की हालत गंभीर होगी तो उसको स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाकर कोरोना की जांच भी कराई जाएगी। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता के अलावा बाल विकास परियोजना विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लेगा।
विज्ञापन
शासन से डोर टू डोर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमें घर घर जाकर दस्तक देंगी। मरीज को उसके लक्षण के हिसाब से दवा दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गंभीर होगा तो उसकी कोरोना की जांच भी कराई जाएगी। -डा. अनिल कुमार सीएमओ