फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now fees will have to be paid for cultural programs in Lohia Park

Agra News: लोहिया पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अब देना होगा शुल्क

Fri, 31 Jan 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now fees will have to be paid for cultural programs in Lohia Park
लोहिया पार्क में उद्यान विकास समिति के पदाधिकारी बैठक करते हुए। स्रोतः प्रशासन
मैनपुरी। उद्यान विकास समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। लोहिया पार्क की शुल्क दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निशुल्क स्थान दिया जाता था। अब 1500 रुपये लगेंगे। इसके अलावा वर-वधू दिखाने के लिए अब 200 के स्थान पर 1100 रुपये देने होंगे। वहीं मासिक से लेकर वार्षिक पास तक के पैसे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन


उद्यान विकास समिति की बैठक राजकीय अलंकृत उद्यान फूलबाग में हुई। इसमें समिति के अंतर्गत संचालित लोहिया पार्क और फूलबाग के सौंदर्यीकरण और विकास पर चर्चा हुई। आय बढ़ाने के उद्देश्य से समिति द्वारा विभिन्न निर्णय लिए गए। इसमें सबसे अहम यह है कि अब पार्क वर्ष के 12 माह सुबह 10 से शाम 4 के बजाए गर्मियों में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक और सर्दियों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। प्रति व्यक्ति 10 रुपये प्रवेश शुल्क रहेगा। इसी प्रकार मासिक पास अब 100 के बजाए 250, त्रैमासिक 300 के बजाए 500, छमाही का पास 500 के बजाए 800 और वार्षिक पास 1000 रुपये के स्थान पर 1200 रुपये का लगेगा। स्कूल के बच्चों का भ्रमण भी प्रति व्यक्ति 10 रुपये निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को प्रवेश निशुल्क रखा गया। समिति द्वारा म्यूजिकल/सांस्कृतिक कार्यक्रम/ शूटिंग/ प्री-वेडिंग का किराया 1500 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में भ्रमण के समय बच्चों के खेलने के लिए प्ले-किड्स बनाए जाने, लोहिया पार्क में स्थापित जिम में नई मशीन, सुरक्षा के लिए टिनशेड स्थापना, शोभाकार और सुगंधित गमलों का पूल बनाया जाना, पार्कों में स्थापित गुलाब बाड़ी के रख-रखाव आदि की व्यवस्था नई शुल्क दरों से होने वाली आय से कराए जाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के सदस्य विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, डीडी उद्यान आगरा धर्म पाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed