फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now, all services related to ration cards will be available from the comfort of your home.

Agra News: अब घर बैठे मिलेंगी राशनकार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं

Sat, 13 Dec 2025 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Now, all services related to ration cards will be available from the comfort of your home.
आगरा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशनकार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए अब कार्डधारकों को आपूर्ति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन पर आमजन के लिए कई सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

अब राशनकार्ड धारक अपने राशनकार्ड नंबर और राशनकार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन कर आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन पूरी कर आसानी से आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। जो व्यक्ति इन सेवाओं के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर काटते थे, वे अब अपने घर से ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने के बाद वह संबंधित सक्षम अधिकारी की लॉगइन पर स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण नियमों के अनुसार 15 दिवस के भीतर किया जाएगा। इस सुविधा से पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी अधिक सरल व प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं में राशनकार्ड विभाजन के लिए आवेदन, यूनिट स्थानांतरण, राशनकार्ड स्थानांतरण, राशनकार्ड समर्पण, यूनिट निरस्तीकरण और मृत्यु की स्थिति में राशनकार्ड मुखिया परिवर्तन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed