{"_id":"5c2712c2bdec2256bc429756","slug":"now-agra-taj-mahal-visited-by-helicopter-soon-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही आसमान से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, 'ब्रज दर्शन' के लिए भी 'उड़ान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही आसमान से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, 'ब्रज दर्शन' के लिए भी 'उड़ान'
Sat, 29 Dec 2018 11:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल और आगरा शहर को हेलीकाप्टर से दिखाने की योजना के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) से जमीन निशुल्क ली जाएगी।
वहीं पर्यटन विभाग इससे सटी आगरा विकास प्राधिकरण की जमीन खरीदेगा। अपर मुख्य सचिव ने आगरा के साथ मथुरा, वाराणसी और प्रयागराज में पर्यटन विभाग को हेलीपोर्ट निर्माण के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास हेलीपोर्ट प्रस्तावित किया गया है। यहां यूपीडा की 2.265 हेक्टेयर जमीन पर्यटन विभाग को निशुल्क दी जाएगी। यूपीडा की खसरा संख्या 615 से लगी आगरा विकास प्राधिकरण की 0.429 हेक्टेयर जमीन को पर्यटन विभाग 94.33 लाख रुपये में खरीदेगा।

मथुरा में गोवर्धन में भी बनेगा हेलीपोर्ट
लगभग तीन हेक्टेयर जमीन में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए किसान से भी जमीन खरीदी जानी है, जिसके लिए पर्यटन विभाग को ही जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सरकार पहले ही पांच करोड़ रुपये का बजट हेलीपोर्ट के लिए जारी कर चुकी है।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पर्यटन विभाग को आगरा के साथ मथुरा, प्रयागराज और वाराणसी में भी जल्द कार्रवाई को कहा है। मथुरा में गोवर्धन के गांव पैंठा में पांच हेक्टेयर जमीन पर्यटन विभाग को निशुल्क देने के निर्देश दिए हैं।
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पर्यटन विभाग ने बीते साल पवनहंस के जरिए हेली परिक्रमा शुरू की थी। उसी के बाद प्रदेश के पांच शहरों में हेलीपोर्ट बनाने की योजना बनाई गई। वाराणसी में गांव डोमरी में 3.159 हेक्टेयर जमीन हेलीपोर्ट के लिए पर्यटन विभाग को दी जाएगी। प्रयागराज में भी ग्राम सराय मौज में हेलीपोर्ट बनाने के लिए जमीन संबंधी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए गए हैं।