फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notification Not Issued By Dr. Bhimrao Ambedkar University

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: आखिर कब मिलेगी स्नातक पाठ्यक्रम की जानकारी, अधिसूचना जारी नहीं

Mon, 28 Jun 2021 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Jun 2021 04:33 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। छात्र-छात्राएं विज्ञापन और वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हैं। संबंधित पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं, पाठ्यक्रम की अवधि,  फीस, आवासीय परिसर के किन संस्थानों में कौन-कौन से पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।

विज्ञापन
Notification Not Issued By Dr. Bhimrao Ambedkar University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्य परिषद के निर्णय के अनुसार स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होनी है। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी नहीं दी है। अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। छात्र-छात्राएं विज्ञापन और वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हैं। संबंधित पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं, पाठ्यक्रम की अवधि,  फीस, आवासीय परिसर के किन संस्थानों में कौन-कौन से पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में सभी सेमेस्टर परीक्षा वाले पाठ्यक्रम संचालित हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में मुख्य परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया जाना है कि इनकी परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के अनुरूप सेमेस्टर से कराई जानी है या नहीं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर ने के लिए कॉलेज तो इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि उनमें मुख्य परीक्षा वाले पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
विज्ञापन


आवासीय संस्थानों में कोई बदलाव नहीं होना है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने में समय लग रहा है। पहले 26 जून से ही वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई गई थी, यह अवधि बढ़ाकर एक जुलाई कर दी गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश के संबंध में दी गई जानकारी और दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवेदन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा विज्ञापन 
‘एक जुलाई से वेब रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिया जाएगा। प्रवेश समिति ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। एक-दो दिन में विज्ञापन जारी कर छात्र-छात्राओं को अवगत भी करा दिया जाएगा।’ - प्रो. प्रदीप श्रीधर, पीआरओ, विश्वविद्यालय   

बदलाव: जानिए किसे बनाया गया डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed